Airtel New Plan: भारतीय टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए 200 की कीमत वाला एक नया प्रीपेड ऐड-ऑन प्लान लॉन्च किया है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस पैक में यूजर्स को 30GB हाई-स्पीड 4G डेटा के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसके साथ मिलने वाले फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन हैं।