Aligarh News: बारिश के बाद रातभर रही बिजली गुल, उपभोक्ता रहे परेशान
शहर में शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी रही। अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल होने, लो वोल्टेज, एक फेज न आने और बार-बार ट्रिपिंग की शिकायतें सामने आईं।