Aligarh News: बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को चुपके से दिया बढ़े लोड का झटका

जिले में भी बड़ी संख्या में घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के यहां बिजली विभाग ने बिना कोई सूचना दिए ही बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ा दिया है। इस कार्रवाई से जिले के हजारों उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बिल का बोझ पड़ गया है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी है।