Amar Ujala Samvad: डॉक्टर्स बोले- एआई से वक्त बच रहा है लेकिन इससे पूछकर दवा खाना खतरनाक, दी कई जानकारियां
एआई के मेडिकल साइंस में इस्तेमाल से डॉक्टर्स का वक्त बच रहा है। उन्हें जल्दी फैसले लेने में और मरीज की हिस्ट्री का एनॉलिसिस करने में मदद मिल रही है। लेकिन वहीं इससे जुड़े खतरे भी हैं।