क्या एंबेसडर की वापसी हो रही है? ये सवाल इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल में ही सीकेए बिरला ग्रुप ने पश्चिम बंगाल सरकार से उत्तरपारा में व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को लेकर संपर्क किया है. उत्तरपारा में ही हिंदुस्तान मोटर्स कभी एंबेसडर को बनाया करती थी. अब कंपनी एक बार फिर ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में आना चाहती है. लेकिन एंबेसडर की वापसी मुश्किल है.