Amitabh Bachchan Stock: अमिताभ बच्‍चन ने इस शेयर में की बड़ी खरीद-फरोख्‍त, पिछले 5 साल में दिया है 44% रिटर्न

Amitabh Bachchan Stock: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन ने डीपी वायर्स के शेयर बेचे हैं। इनकी बिक्री एक ब्‍लॉक डील में की गई। 2018 से अमिताभ बच्‍चन ने इस शेयर में अपनी हिस्‍सेदारी बनाए रखी है। अभी भी एक्‍टर के पास इसके शेयर हैं। यह कंपनी स्‍टील वायर के साथ कई और प्रोडक्‍ट्स की मैन्‍युफैक्‍चरिंग करती है।