Apple का पहला फोल्डेबल iPhone फिर आया नजर, नई डमी यूनिट तस्वीरें हुई लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Apple का पहला फोल्डेबल iPhone एक नई लीक में सामने आया है। नई डमी यूनिट तस्वीरों से इस चर्चा में चल रहे हैंडसेट का अब तक का सबसे साफ लुक मिल सकता है। लीक हुए रेंडर में एक चौड़ा, किताब की तरह मुड़ने वाला (बुक-स्टाइल) फोल्डेबल डिजाइन दिखता है। तस्वीरों में फोन की डिस्प्ले, कैमरा प्लेसमेंट और पिछले हिस्से (रियर पैनल) के लेआउट को भी करीब से देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि इस फोल्डेबल iPhone का नाम iPhone Fold या iPhone Ultra होगा। इसके इस साल के आखिर में आने की उम्मीद है औ