Apple Pay India Launch: भारत में लॉन्च हुआ एप्पल पे, Axis Bank से मिला साथ, यूजर्स को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Apple Pay अब भारत में भी उपलब्ध हो गया है. फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के साथ काम करेगा. iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स कॉन्टैक्टलेस तरीके से पेमेंट कर सकेंगे. इसमें हर बार कार्ड निकालने, PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स को अपने कार्ड के रिवॉर्ड व बेनिफिट मिलते रहेंगे और ऑनलाइन शॉपिंग में भी पेमेंट करना आसान होगा. इसके साथ और कौन-कौन से बेनिफिट्स लोगों को मिलेंगे, ये भी चेक कर लें.