Apple Price Hike: ऐपल ने बढ़ा दिए मैकबुक और आईपैड के दाम, टिम कुक ने कहा- 100 साल में एक बार आने वाली बाढ़ जैसे हालात

Apple ने मैकबुक और आईपैड की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। कंपनी के भारतीय स्टोर पर भी बढ़ी हुई कीमतें दिखने लगी हैं। मेमोरी और स्टोरेज की लागत में बढ़ोतरी के कारण ऐपल को यह कदम उठाना पड़ा है। आने वाले दिनों में कई और ऐपल गैजेट्स महंगे हो सकते हैं। कंपनी के CEO टिम कुक ने इसे 100 साल में एक बार आने वाली बाढ़ से तुलना किया है।