Asian Games 2026: 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में भारत ने जीता रजत पदक

भारत ने रविवार को यहां महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतकर आइची-नागोया एशियाई खेलों में अपने निशानेबाजी अभियान की शानदार शुरुआत की। एलावेनिल वलारिवन, सोनम मस्कर और विदरसा विनोद की भारतीय तिकड़ी ने संयुक्त रूप से 1898.0 अंक हासिल किए और चीन के बाद दूसरे स्थान पर रही। चीन की टीम ने 1904.2 के विश्व-रिकॉर्ड स्कोर के साथ तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मेजबान जापान 1897.1 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। यह आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों में भारत का पहला पुष्ट पदक है। एम