Asian Games 2026: भारत के लिए कैसा रहा 24 सितंबर का दिन? कितने मेडल जीते, विमेंस एथलीट्स का रहा जलवा

एशियन गेम्स 2026 में 24 सितंबर का दिन भारत के लिए मेडल के लिहाज से अच्छा रहा. भारत ने इस दिन कुल 5 मेडल अपने नाम किए, हालांकि इनमें कोई गोल्ड नहीं आया. वुशु में रोशिबिना देवी ने विमेंस के 60 किग्रा सांडा में सिल्वर जीता. एथलेटिक्स में सीमा ने विमेंस की 10,000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज दिलाया, जबकि भारत ने मिक्स्ड 4×400 मीटर रिले में सिल्वर जीता. हेप्टाथलॉन में अनामिका अनीश और पूजा भी मैदान पर रहीं. हाई जंप के बाद अनामिका 6वें और पूजा 9वें नंबर पर थीं. अनामिका ने 1.74 मीटर की छलांग लगाई. रोइंग में भी