Asian Games: एक दिन में 4 गोल्ड... तीरंदाजी में भारत की गोल्डन हैट्रिक, निशानेबाजी में सोने पर निशाना

एशियन गेम्स 2026 में बुधवार को भारत ने गोल्ड का चौका लगाया. आर्चरी में भारत की गोल्डन हैट्रिक रही... इससे पहले नीरू ढांडा और कायनन चेनाई ने ट्रैप मिक्स्ड टीम में गोल्ड जीतने के साथ एशियन रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि कंपाउंड आर्चरी में चिकिथा तनिपर्थी ने महिला टीम और मिक्स्ड टीम इवेंट में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए.