Asian Games में शानदार प्रदर्शन पर President Murmu ने पदक विजेताओं को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेलों के नौवें दिन सोमवार को पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने वाली पारुल चौधरी को बधाई दी। यह इन खेलों में पारुल का दूसरा पदक है। उन्होंने रविवार को महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य पदक जीता था। राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने पर पारुल चौधरी को