Assam Floods 2026: 82 जिंदगियां लील गई तबाही, 1.78 लाख जिंदगियां बेघर

Assam Flood News: असम में बाढ़ का पानी भले ही धीरे-धीरे उतर रहा हो, लेकिन पीछे छोड़ जा रहा है खौफनाक बर्बादी का मंजर। 82 लोगों की मौत के बाद अब भी पौने दो लाख लोग बेघर हैं, वहीं ब्रह्मपुत्र नदी हर साल राज्य की जमीन को निगल रही है। इस बीच ग्रामीणों की जांबाजी और बॉलीवुड से मिले मदद के हाथों ने उम्मीद की नई किरण जगाई है।