Asus VivoWatch 6 Plus लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, एडवांस AI हेल्थ फीचर्स के साथ, जानें सबकुछ

Asus ने VivoWatch 6 Plus को अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया है। कंपनी ने यह स्मार्टवॉच Computex 2026 में लॉन्च की है। स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टवॉच में एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं जिसमें ECG और ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग भी शामिल है।