सरकार ने डीजल और ATF के निर्यात पर बढ़ाया टैक्स, पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं

सरकार ने 16 जून से डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन ATF के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल पर कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह कदम घरेलू ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने और रिफाइनरियों को विदेशी बिक्री को प्राथमिकता देने से रोकने के लिए उठाया गया है।