देश की राजधानी दिल्ली में एथर के नए फैमिली स्कूटर कोनार्क की एंट्री हो गई है। जी हां, एथर एनर्जी ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर कोनार्क (Ather Konarc) को 79,999 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस के साथ दिल्ली में लॉन्च कर दिया है, जो कि 200 किलोमीटर तक की सिंगल चार्ज रेंज और 10 साल की बैटरी वॉरंटी के साथ ही बेहतरीन खूबियों से लैस है।