साइबर अटैक से हिली ईरान की बैंकिंग व्यवस्था, ATM और कार्ड सेवाएं प्रभावित

ईरान के बैंकिंग सेक्टर पर बड़ा साइबर अटैक हुआ. ईरान की सरकारी बैंकिंग टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता कंपनी ने मंगलवार को बताया कि साइबर हमलों की वजह से तीन प्रमुख बैंकों की कार्ड आधारित बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुई हैं.