Avengers Endgame Encore Review: सात साल बाद फिर वही नॉस्टैल्जिया की वापसी, परफेक्ट 'सिनेमा' एक्सपीरियंस है MCU की मूवी

साल 2019 में मार्वल ने फैंस को एक तगड़े सिनेमा एक्सपीरियंस से रूबरू कराया था, जो अब वापस सात साल बाद थिएटर्स में लौट चुका है. एवेंजर्स एंडगेम एनकोर बीते दिन रिलीज हुई और ये फिल्म क्यों खास है, ये हर MCU फैन जानता है. तो क्या इतने समय बाद भी सिनेमाघरों में वही जादू चला?