अयोध्या राम मंदिर दान चोरी लाइवः उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दान पेटी से कथित चोरी के मामले में गठित एसआईटी की टीम की जांच जारी है. इस बीच एसआईटी की टीम ने लवकुश मिश्रा को हिरासत में लिया है, जिसके घर से 10-12 लाख रुपये बारमद हुए थे. राम मंदिर में चढ़ावे की रकम के हेरफेर पर शांतनु महाराज ने कहा है कि एसआईटी इस मामले की जांच कर रही है. ऐसे समय मंदिर के बड़े पदाधिकारियों को पद छोड़ देना चाहिए. राम की कसम खाकर सहयोग करना चाहिए.