Bajaj-TVS का मार्केट पर कब्जा, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर

भारतीय स्कूटर बाजार में इलेक्ट्रिक मॉडल्स की रफ्तार अब तेजी से बढ़ती नजर आ रही है. अप्रैल 2026 में स्कूटर सेगमेंट ने जोरदार ग्रोथ दर्ज की है, जहां टॉप-10 स्कूटर्स की कुल बिक्री 6 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गई. खास बात ये रही कि टीवीएस आईक्यूब, बजाज चेतक और एथर रिज्टा जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ने बिक्री में शानदार उछाल दर्ज किया है.