बांसडीह, बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित राजेश बांसफोर ने तहरीर के जरिए पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह गांव के गोगा सिंह के बगीचे में बैठे थे। तभी विपक्षीगणों ने एक राय होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि गांव के ही हरेन्द्र उर्फ छीलू, लखन, भुवर, बब्बलू, रामनाथ और सोना बसफोर ने पुरानी रंजिश में गाली गलौज करते हुए राजेश को लाठी डंडों और ...