बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका में खेला जाएगा. दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाली है. बांग्लादेश घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया युवा खिलाड़ियों के साथ जीत दर्ज करने की कोशिश करेगा. ऐसे में आइए दोनों टीमों के वनडे आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं.