देश भर के बैंकों में 28 से 30 सितंबर तक तीन दिन की मेगा हड़ताल होने जा रही है. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने पांच दिन के वर्क वीक और पुरानी पेंशन समेत कई मांगों को लेकर यह आह्वान किया है. हड़ताल से चेक क्लीयरेंस और कैश लेन-देन पर बड़ा असर पड़ेगा. आम जनता की सुविधा के लिए सरकार ने 27 सितंबर यानी रविवार को बैंक खोलने का आदेश दिया है.