Bank Strike Update: देश के सरकारी बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने 28 सितंबर से होने वाली तीन दिन की हड़ताल को टाल दिया है. सप्ताह में 5 दिन काम सहित कई मांगोंं पर भारतीय बैंक संघ (IBA) से मिले आश्वासन के बाद यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिन के लिए होने वाली देशव्यापी बैंक हड़ताल को रविवार को स्थगित कर दिया. हड़ताल स्थगित होने के बाद सोमवार से बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज होगा. यूएफबीयू ने सोमवार से शुरू होने वाली इस हड़ताल का आह्वान किया था. यह आंदोलन बैंकिंग क्षेत्र की छमाही ले