Bankipur Seat: बांकीपुर उपचुनाव में सियासी संग्राम तेज, BJP-जन सुराज-RJD ने बिछाई चुनावी बिसात

Bankipur Seat: बीजेपी ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बंटी को उम्मीदवार बनाया है। वह गुरुवार को नामांकन दाखिल करेंगे, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन भी शामिल होंगे। 13 जुलाई तक नामांकन, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को नतीजे घोषित होंगे।