बारां जिले के बापचा थाना क्षेत्र के चौकी गांव में जमीन विवाद को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़, उनके भतीजे सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। किसान की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, धमकी और जमीन पर कब्जे के प्रयास के आरोपों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।