Bareilly News: विवाहिता की मौत के बाद पति समेत चार पर हत्या की रिपोर्ट

बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने अपने दामाद, उसकी मां, बहन और भाई पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।