Barmer News: स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर भाग्यम वेलपैड-15 के बाहर ग्रामीणों का धरना

Barmer News: बाड़मेर के भाग्यम वेलपैड-15 पर स्थानीय युवाओं और लैंड लूजर परिवारों ने रोजगार में प्राथमिकता की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए वाहनों और कर्मचारियों की आवाजाही रोक दी. कई घंटे बीतने के बावजूद न प्रशासन और न ही कंपनी के अधिकारी प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए मौके पर पहुंचे.