बांग्लादेश दौरे को लेकर हरकत में आया BCCI, वनडे और टी20 सीरीज विवाद सुलझाने की कोशिश में जुटा बोर्ड

भारत के बांग्लादेश दौरे को लेकर BCCI ने सरकार से बातचीत करने का फैसला किया है, जो पिछले साल राजनीतिक तनाव के कारण रद्द हो गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अगस्त-सितंबर में तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज का प्रस्ताव दिया है, लेकिन यह भारत सरकार की अनुमति पर निर्भर है।