'सूर्यवंशी एक गैरमामूली क्रिकेटर...', अजीत अगरकर को BCCI का संकेत, रिपोर्ट्स में हुआ बड़ा खुलासा

वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाकर टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बहुत खुश है और जल्द ही अगर यह बल्लेबाज टीम इंडिया की जर्सी पहने तो किसी को भी हैरानी नहीं होगी. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन कर ऑरेंज कैप जीतने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं.