Bhagalpur: 20वें सांख्यिकी दिवस पर संगोष्ठी आयोजित, प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग पर हुआ मंथन- GS NEWS

भागलपुर।राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ), सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई), भारत सरकार के उपक्षेत्रीय कार्यालय, भागलपुर की ओर से सोमवार को 20वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष का विषय “Unlocking the Potential of Administrative Data” रखा गया, जिसमें प्रशासनिक आंकड़ों के प्रभावी उपयोग, साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण तथा सुशासन में सांख्यिकी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद कार्या