BHU (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) के वनस्पति विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों ने टिकाऊ कृषि एवं फसल सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। शोधकर्ताओं ने यह पाया है कि पौधों में रोग उत्पन्न करने वाले रोगजनक (पैथोजन) का ही उपयोग "ग्रीन वैक्सीन" के रूप में करके गेहूं को स्पॉट ब्लॉच जैसी विनाशकारी बीमारी से सुरक्षित किया जा सकता है। यह बीमारी विश्वभर में गेहूं उत्पादन को प्रभावित करने वाली सबसे गंभीर बीमारियों में से एक मानी जाती है। यह शोध डॉ. प्रशांत सिंह तथा उनकी शोध टीम निधि, बंदना औ