BHU Research: बंटवारे के बाद बिखरे सिंधी, DNA ने नहीं छोड़ा 5000 साल पुराना रिश्ता; शोध के खास परिणाम
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के वैज्ञानिकों के एक महत्वपूर्ण शोध में सामने आया है कि भारत और पाकिस्तान में बसे सिंधी समुदाय न केवल सांस्कृतिक और भाषाई रूप से, बल्कि आनुवंशिक रूप से भी गहराई से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।