विज्ञान भारती के 7वें राष्ट्रीय अधिवेशन के द्वितीय दिवस के प्रथम सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह- सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने “भारत की विज्ञान परंपरा: पौराणिक से आधुनिक तक” विषय पर संबोधित किया। अधिवेशन का रविवार को दूसरा और अंतिम दिन रहा। यह काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में आयोजित हुआ। इसमें देशभर से आए वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों तथा विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि ‘भारत का वैज्ञानिक इतिहास उतना ही प्राचीन है जितना