Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

26 सितंबर को बिहार में फॉरेंसिक विज्ञान की क्षमता बढ़ाने तथा फॉरेंसिक प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गृह विभाग के प्रधान सचिव श्री पंकज कुमार के साथ डॉ. केशव कुमार, आईपीएस (सेवानिवृत्त), पूर्व संयुक्त निदेशक, सीबीआई व डीजीपी एवं निदेशक, एंटी करप्शन ब्यूरो, गुजरात की विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में बिहार में फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध संसाधनों, मानवबल, प्रशिक्षण, प्रयोगशाला अवसंरचना तथा आपराधिक जांच एवं अभियोजन के साथ फॉरेंसिक विज्ञान के प्रभावी समन्वय से जुड़