चांद के गड्ढों की सटीक पहचान करेगी BIT मेशरा की रिसर्च, 'क्रेटर Morpho' टूल बनाएगा ISRO की लैंडिंग आसान, NASA ने भी की तारीफ

Lunar Crater Study: झारखंड की राजधानी रांची स्थित बीआईटी मेशरा के कंप्यूटर साइंस ब्रांच की 2 प्रोफेसर और एक पीएचडी स्टूडेंट ने मिलकर चांद के क्रेटर ( चांद के ऊपर जो गड्ढे होते हैं) की स्टडी सफलतापूर्वक की है. अब इनकी इस स्टडी को इसरो अपने सैटेलाइट लॉन्च में इस्तेमाल करेगा. इतना ही नहीं, नासा ने भी इनके प्रोजेक्ट की तारीफ की है. दरअसल, crater की सटीक जानकारी से सेटेलाइट लैंड करने में काफी आसानी हो जाती है.