जमुई में नाबालिग छात्रा के साथ हुई बदसलूकी और उत्पीड़न का वीडियो सामने आने के बाद राज्य में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से बिहार सरकार और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने उन पर तीखा पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने राहुल गांधी की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राहुल गांधी को हर मुद्दे पर बेवजह राजनीतिक बयानबाजी करने की आदत सी पड़ गई है। नीरज ने जमुई मामले में बिहार पुलि