हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

दिल्ली में एजी नूरानी मेमोरियल लेक्चर के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता है, कम्युनिज्म नहीं। उनके इस बयान पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया, जिससे नेहरू, आरएसएस, नागरिक बनाम सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ‘हिंदू टेरर’ की बहस फिर तेज हो गई।