गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की फॉर्च्यूनर का भीषण एक्सीडेंट, CCTV में कैद हुई घटना

गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को बीजेपी के डिबाई सीट से विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का टायर फटने के बाद भीषण हादसा हो गया. गाड़ी सड़क किनारे मिट्टी में रपटती हुई पोल से टकराई. हादसे में विधायक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.