Best Amrita Rao Movies on OTT: अमृता राव उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में हैं, जिन्होंने बिना किसी ग्लैमरस इमेज के सिर्फ अपनी सादगी, मासूमियत और दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. इश्क विश्क से लेकर विवाह और मैं हूं ना जैसी फिल्मों तक, उन्होंने हर किरदार में अपनी अलग छाप छोड़ी. रोमांस, पारिवारिक ड्रामा, कॉमेडी और बायोपिक जैसी अलग-अलग शैलियों में काम कर चुकी अमृता की कई फिल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं.