Bokaro News: बीएसएल में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन और सतत विकास पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित

बोकारो स्टील प्लांट (BSL) के मानव संसाधन विकास विभाग में ईसीएस विभाग के सहयोग से ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इसमें अधिकारियों को विश्व इस्पात संघ के मानकों के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन की गणना, पर्यावरण नियमों और नेट-जीरो कार्बन लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु नवीनतम तकनीकों की विधिक जानकारी दी गई।