Bollywood के बदलते कल्चर पर छलका Sanjay Dutt का दर्द

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 45 साल के अनुभव साझा करते हुए कहा कि पहले कलाकारों के बीच परिवार जैसा माहौल और आपसी सहयोग देखने को मिलता था. उन्होंने कहा कि समय के साथ प्रतिस्पर्धा बढ़ी है. साथ ही हॉलीवुड की एकजुटता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसा माहौल फिर से मजबूत होगा.