Boltt का पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च, Flipkart पर सामने आया फर्स्ट लुक
स्मार्टवॉच और ऑडियो सेगमेंट के बाद Fire-Boltt अब भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करने जा रहा है। कंपनी अपने नए ब्रांड 'Boltt' के तहत पहला स्मार्टफोन 25 अगस्त को लॉन्च करेगा, जिसकी झलक Flipkart की माइक्रोसाइट पर सामने आ चुकी है।