Box Office: 'हनुमान अंश' पर नीम करोली बाबा की कृपा! आधे हो गए शोज, फिर भी बढ़ती जा रही कमाई, प्रॉफिट 14801% पार

'हनुमान अंश' की जादुई सफलता ने श‍न‍िवार को फ‍िर से चौंका द‍िया है। बीते 4 द‍िन में जहां नई र‍िलीज फ‍िल्‍मों के कारण फ‍िल्‍म के शोज की संख्‍या 46% तक कम हो गई है, वहीं इसकी कमाई की रफ्तार बढ़ती जा रही है। नीम करोली बाबा पर बनी यह फ‍िल्‍म र‍व‍िवार को 300 करोड़ क्‍लब में शामिल होने वाली है।