Box Office पर 2500 करोड़ छापने वाली हॉरर फिल्म Obsession OTT पर, पर फ्री में देखने का सपना भूल जाइए!

सिनेमाघरों में अपनी शानदार कमाई से सबको चौंकाने वाली हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' अब आखिरकार ओटीटी पर आ चुकी है। पहली बार फिल्म बनाने वाले निर्देशक करी बार्कर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए 300 मिलियन डॉलर (करीब 2500 करोड़ रुपये) से ज्यादा की छप्परफाड़ कमाई की है। हालांकि, फिल्म के डिजिटल डेब्यू को लेकर दर्शकों के लिए एक छोटा सा पेंच भी सामने आया है। फ्री में देखने के लिए करना होगा इंतजार इस साल की सबसे बड़ी हॉरर सरप्राइज साबित हुई 'ऑब्सेशन' को प्राइम वीडियो और एप्पल टीवी जैसे डिजिटल प्लेटफ