Box Office: 'वेलकम टू द जंगल' की जोरदार शुरुआत, Cocktail 2 ने निकाला 47% बजट, 'मैं वापस आऊंगा' की 84% बढ़ी कमाई

शुक्रवार को बॉक्‍स ऑफिस पर जहां 'वेलकम टू जंगल' ने अच्‍छी शुरुआत की है। पेड प्रीव्‍यू शोज से करोड़ों का कारोबार भी हुआ है, वहीं अपने पहले हफ्ते में 100 करोड़ी 'कॉकटेल 2' ने अपनी लागत का 47% वसूल ल‍िया है। दूसरी ओर, 'मैं वापस आऊंगा' की कमाई दूसरे हफ्ते में 84% बढ़ी है।