<p style="text-align: justify;"><strong>Early Warning Signs Of Brain Tumor:</strong> सिरदर्द एक ऐसी समस्या है जिससे लगभग हर व्यक्ति कभी न कभी परेशान होता है. ज्यादातर मामलों में इसकी वजह तनाव, नींद की कमी, डिहाइड्रेशन, लंबे समय तक स्क्रीन देखने या थकान जैसी सामान्य स्थितियां होती हैं. थोड़ा आराम, पर्याप्त पानी और जरूरत पड़ने पर दवा लेने से यह ठीक भी हो जाता है. लेकिन जब सिरदर्द बार-बार लौटने लगे, पहले से अलग महसूस हो या इसके साथ कुछ असामान्य लक्षण दिखाई दें, तब इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है. </p