ब्राजील फीफा विश्व कप इतिहास की सबसे सफल टीम है और उसके पास विनीसियस जूनियर, नेमार जूनियर, राफिन्हा और कैसेमिरो जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. दूसरी ओर मोरक्को की टीम अचरफ हकीमी, सोफियान अमराबात, ब्राहिम डियाज और यासीन बूनू जैसे खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरी है. दोनों टीमों की नजर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने पर होगी.