BRICS Theatre Festival 2026: 9 देशों के 100 से ज्यादा कलाकार, 12 अक्टूबर से दिल्ली में रंगमंच का इंटरनेशनल मंच

BRICS Theatre Festival 2026: भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत राजधानी दिल्ली में BRICS Theatre Festival 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह अंतरराष्ट्रीय थिएटर फेस्टिवल 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इसकी थीम ‘हमारी कहानियां, हमारा भविष्य' रखी गई है। फेस्टिवल में 9 देशों के 100 से ज्यादा कलाकार, थिएटर प्रैक्टिशनर, स्कॉलर्स और स्टूडेंट्स हिस्सा लेंगे।